अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
एसपी ऑफिस के पास बीते दिन दिनदहाड़े चोरी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी से बड़ी खबर –
भिवाड़ी के गौरव पथ पर सुरक्षा इंतज़ामों की पोल खोलती एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे सुजल एयर कूलिंग सिस्टम शोरूम से दो बदमाशों ने 5000 रुपए की बैटरी दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में चोरी कर ली।
दुकान मालिक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना के समय उनका छोटा भाई दुकान पर मौजूद था। तभी बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। दोनों ने करीब दो मिनट तक शोरूम और आस-पास की रेकी की। एक बदमाश बेसमेंट स्थित गोदाम में घुसा, लेकिन वहां वर्कर मिलने पर वापस लौट आया। इसके बाद दोनों बदमाशों ने बाहर रखी बैटरी उठाई और पलक झपकते फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कैसे दोनों युवक बेहद बेखौफ होकर चोरी को अंजाम देते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि यह वारदात एसपी ऑफिस से महज 100 मीटर और यूआईटी थाने से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर हुई है।
दुकानदार का कहना है कि जब पुलिस के घर के पास ही चोर इतने सक्रिय हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा? जितेंद्र शर्मा ने मीडिया के जरिए पुलिस अधीक्षक से अपील की है कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जाए और ऐसे बदमाशों पर नकेल कसी जाए।

Subscribe to my channel


