देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जयपुर में प्रदेश स्तरीय त्रिविषयात्मक संयुक्त कार्यशाला का आयोजन

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 11 सितम्बर।

जयपुर के दुर्गापुरा स्थित राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान ऑडिटोरियम में आज प्रदेश स्तरीय त्रिविषयात्मक सेवा पखवाड़ा, जी.एस.टी. रिफार्म और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डाॅ. राधामोहनदास अग्रवाल, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भडाना और प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत ने अपने विचार व्यक्त किए।

बीकानेर शहर जिला से भी कई प्रतिनिधियों ने इस कार्यशाला में भागीदारी निभाई। इनमें जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड, विधायक जेठानंद व्यास, सेवा पखवाड़ा संभाग संयोजक एवं महापौर सुशीला कंवर, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान संयोजक कौशल शर्मा, सेवा पखवाड़ा संयोजक श्याम सिंह हाडला, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, जी.एस.टी. रिफार्म संयोजक सुमन कंवर शेखावत, सेवा पखवाड़ा सहसंयोजक मंजूषा भास्कर और गोपाल अग्रवाल शामिल रहे।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस संयुक्त कार्यशाला का उद्देश्य सेवा भाव से समाज के प्रति योगदान, जी.एस.टी. सुधारों की समझ और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में संकल्प को मजबूत करना है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button