धर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गंगाशहर : सुश्राविका श्रीमती तारा देवी बैद ने ग्रहण किया तिविहार संथारा

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
गंगाशहर। परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी की आज्ञा इंगित अनुसार सुश्राविका श्रीमती तारा देवी बैद, धर्मपत्नी श्री विजयराज बैद ने आज अपने तपस्या के 55वें दिन तिविहार संथारे का प्रत्याख्यान ग्रहण किया।
गंगाशहर तेरापंथ भवन में विराजित उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमलकुमार जी स्वामी, मुनि श्री श्रेयांस कुमार जी एवं संतगणों की पावन उपस्थिति में यह ऐतिहासिक अवसर संपन्न हुआ। इस दौरान शांति निकेतन सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री विशदप्रज्ञा जी, साध्वीश्री लब्धियशा जी सहित बड़ी संख्या में साध्वी समुदाय उपस्थित रहे।
सभा संस्थाओं के पदाधिकारी, परिजन एवं समाज के लोगों ने भी इस अद्वितीय तप साधना के साक्षी बने। पूर्ण जागृत और चेतन अवस्था में तिविहार संथारे का प्रत्याख्यान ग्रहण करते हुए श्रीमती तारा देवी बैद ने आध्यात्मिक साधना की उच्च परंपरा को आगे बढ़ाया।
समाज में इस अवसर पर भावुकता और श्रद्धा का अनूठा वातावरण देखने को मिला।

Subscribe to my channel


