खेलबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कोलकाता पुष्करणा समाज के द्वारा हुआ क्रिकेटर किशन ओझा का सम्मान

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर । वेटनर वर्ल्ड कप 60 + टूर्नामेंट में क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके आने के बाद खिलाड़ी श्री किशन ओझा उर्फ घंटी का उनके निवास जाकर कोलकाता पुष्करणा समाज की विभिन्न संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया सम्मान । सम्मान करने वालों में सर्वश्री हीरालाल किराडू ने अपर्णा पहनाकर श्री गौरी शंकर किराडू ने श्रीफल भेंट किया और श्री महेंद्र जोशी ने गौमय माला पहनाकर और गोबर के बने गणेश देकर सम्मानित किया । कोलकाता के झालापटा मण्डल के याज्ञिक सम्राट पंडित श्री दाऊ ओझा ने स्वस्ति वाचन कर किशन ओझा को मोतीलाल जी ओझा सांगवेद प्रतिष्ठान की तरफ से सफल होने की कामना व्यक्त की कोलकाता के श्री उमाशंकर जोशी, मनोज ओझा,अशोक व्यास , श्री केशव पुरोहित (sdp), श्री सत्यनारायण जोशी आदि ने माल्यप्रदान कर उनका अभिनंदन किया । इस अवसर पर श्री हीरालाल जी किराडू ने अपने उद्बोधन में कहा कि बीकानेर के खिलाड़ियों ने खेल कूद में राष्ट्रीय स्तर पर शुरु से ही अपने भूमिका निभाई है इसी कड़ी में किशन ओझा ने भी क्रिकेट में अपने प्रदर्शन के माध्यम से अपना स्थान ऊंचाइयों में ले के गए । युवा पीढ़ियों को इनके मार्ग पर चल कर बीकानेर का मान सम्मान बढ़ाना चाहिए । अंत में किशन ओझा ने कोलकाता समाज की विभिन्न संस्था के

पदाधिकारियों का उनका सम्मान करने के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि मैं इस तरह कड़ी मेहनत के जरिए बीकानेर का नाम रोशन करता रहूंगा ।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button