उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती 02 सितम्बर 2025 (सू.वि.)।
महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा संचालित संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के अंतर्गत सितंबर माह में विशेष 10 दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इसी क्रम में 2 सितम्बर 2025 को विकासखंड बस्ती (सदर ब्लॉक) के सभागार में जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार पहला विशेष जागरूकता एवं क्षमता निर्माण सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला मिशन कॉर्डिनेटर श्रीमती साधना अग्रहरि ने महिलाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और नीतियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए कई योजनाएँ चलायी जा रही हैं, जिनका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए महिलाओं को जागरूक रहना आवश्यक है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की और योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपने अनुभव भी साझा किए।

Subscribe to my channel


