उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
प्रधानमंत्री की मां को गालियां देने के विरोध में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 01 सितम्बर।
बिहार में इंडी गठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गवासी माता के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग को लेकर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश देखा गया। इसी विरोध में सोमवार को भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने शहर के कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और चूड़ियां भेंट कीं।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं मुख्य मार्ग से पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस भवन पहुँचीं। इस दौरान महिलाओं ने “महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “लोकतंत्र में गाली-गलौज नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए।
कांग्रेस कार्यालय प्रभारी जयप्रकाश चौबे को दो दर्जन चूड़ियां भेंट करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की माता के सम्मान में की गई इस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मर्द कहलाने योग्य नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की हरकत करने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा।
प्रदेश पंचायत परिषद के अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने इसे लोकतंत्र की सबसे घिनौनी घटना करार दिया। उन्होंने कहा कि मुद्दा विहीन विपक्ष देश का अपमान कर रहा है और जनता इसका जवाब आने वाले समय में जरूर देगी।
कार्यक्रम में शालिनी मिश्रा, ममता सिंह, प्रवेश देवी, कृष्णावती देवी, मीरा देवी, मीना निषाद, रीता देवी, उर्मिला देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, राधिका, नंदिनी, प्रभावती, गया देवी, विमला, संघ प्रिया देवी, लक्ष्मी, ज्योति, पुष्पा, फूलमती देवी, सरिता, आरती, कौशल्या सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं।
Subscribe to my channel


