उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

योगी राज में कानून व्यवस्था बदहाल-विश्वनाथ चौधरी

पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ आन्दोलन करेगी कांग्रेस

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और बस्ती में थाना, चौकी, कोतवाली में गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। यह विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने व्यक्त किया। वे शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

पत्रकारों के सवालों का उत्तर देते हुये कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा करते हैं कि प्रदेश में कानून का राज है किन्तु यह सच्चाई है कि गरीबों की थानों पर सुनवाई नहीं हो रही है। अनेक मामलों में शिकायत मिलती है कि पुलिस दोनों पक्षां से उगाही करती है। गरीब न्याय के लिये कंगाल होता जा रहा है और उसके लिये दरवाजे एक-एक कर बंद हो रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर संघर्ष तेज करेगी। लालगंज थाना क्षेत्र में मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म, हत्या सहित अनेक मामलों का उल्लेख करते हुये कहा कि पुलिस की भूमिका पर पीड़ित स्वयं सवाल उठा रहे हेैं।

पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि जनपद में थाने बिक रहे हैं और अपराधियों के हौसले बुलन्द है। पुलिस पहले इनकाउन्टर करती थी अब हाफ इन्काउन्टर कर न्याय की औपचारिता पूरी कर रही है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डा. वाहिद अली सिद्दीकी ने कहा कि सच तो ये है कि योगी सरकार में थानों पर वसूली की दर बहुत बढ चुकी है। न्याय तो दूर पुलिस चोरी, डकैती, दुराचार के मामलों में मुकदमा तक दर्ज नहीं करती और मजबूर होकर लोगों को अदालतों की शरण लेना पड़ रहा है। अनावश्यक रूप से भय पैदा कर उगाही की संस्कृति मजबूत हो रही है। लोग परेशान हैं। कांग्रेस इन सवालों पर चुप नहीं रहेगी।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button