खेलदेशबीकानेरराजस्थान

राष्ट्रीय खेल दिवस पर बीकानेर में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 29 अगस्त।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर क्षैत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र, बीकानेर के तत्वावधान में आज फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट की शुरुआत क्वार्टर फाइनल मुकाबलों से हुई, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए।

पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में दोस्ती क्लब को क्षैत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग के फाइनल मैच में बाहर गुवाड़ की टीम ने एलबीडी को कड़े संघर्ष में 1-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वेद व्यास और रंगकर्मी एवं समाजसेवी उदय व्यास रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर शंकर जी बोहरा ने बच्चों को सम्मानित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। निर्णायक की भूमिका नारायण बिस्सा, निरज चौधरी और धनंजय रंगा ने निभाई।

कार्यक्रम ने खिलाड़ियों और दर्शकों में खेल भावना और राष्ट्रीय खेल दिवस के प्रति उत्साह का संचार किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button