बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा संभाग मुख्यालय में “मन की बात” कार्यक्रम की तैयारी बैठक आयोजित

 

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 29 अगस्त।

भाजपा संभाग मुख्यालय में रविवार को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड ने की। उन्होंने “मन की बात” को प्रेरणादायी और जन-जागरूकता से जुड़ा कार्यक्रम बताते हुए कहा कि इसे प्रत्येक बूथ स्तर पर सुना जाएगा और सरल ऐप पर अपलोड भी किया जाएगा।

बैठक का संचालन शहर जिला महामंत्री कौशल शर्मा ने किया, जबकि जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिला संयोजक दीपक पारीक ने जानकारी दी कि प्रत्येक मंडल में एक संयोजक और एक सहसंयोजक नियुक्त किए गए हैं।

मंडलवार संयोजकों की सूची इस प्रकार है –

गोपेश्वर मंडल – संयोजक: प्रेम कुमार गहलोत, सह संयोजक: मंगल जोशी

पुरानाशहर – अनिरुद्ध आचार्य, विजय कुमार मारु

नयाशहर – लोकेश हेमकार, मनीष सोनी

जस्सूसर – रघुनंदन आचार्य, दीपक व्यास

मुक्ताप्रसाद – करन नायक, चंद्रप्रकाश स्वामी

लालगढ़ – श्रवण सिंह खारा, विजयलक्ष्मी राजपुरोहित

जूनागढ़ – सुनील कश्यप, मुकेश सिंह भाटी

शिवबाड़ी – पुखराज स्वामी, कुशालचंद बरासा

रानीबाजार – जसवंत सिंह, दिनेश भटनागर

गंगाशहर – अंकुश चोपड़ा, राहुल डीडवानिया

कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक चोरूलाल सुथार ने भी अपने विचार रखे।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, सरिता नाहटा, मोतीलाल हर्ष, भूपेंद्र शर्मा, जिला मंत्री विनोद करोल, सुनीता हटीला, तरुण स्वामी, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सोशल मीडिया सह संयोजक चंद्रशेखर शर्मा, मंजूषा भास्कर, आईटी संयोजक सुशील आचार्य, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, देवरूप सिंह, कपिल शर्मा, विशाल गोलछा, पुखराज स्वामी, सुभाष स्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button