अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

01 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार – पुलिस थाना जसरासर की बड़ी कार्यवाही

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 28 अगस्त।

पुलिस थाना जसरासर ने एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लगभग 01 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला क्या है?

दिनांक 23 जुलाई 2024 को परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि मुल्जिमान ने मिलकर उसकी गाड़ी को रोककर मारपीट की और गाड़ी छीनकर ले गए। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान श्री रामावतार सउनि को सौंपा गया था। इस प्रकरण में आरोपी शिवराज पुत्र लाधुराम प्रजापत (उम्र 26 वर्ष), निवासी मण्डावरा, थाना फागी, जिला जयपुर ग्रामीण घटना के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस की कार्यवाही

महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज श्री हेमन्त शर्मा (IPS), जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री कावेन्द्रसिंह सागर (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कैलाश सिंह सांदू (RPS) के निर्देशानुसार एवं वृत्ताधिकारी नोखा श्री हिमांशु शर्मा (RPS) की सुपरविजन में पुलिस थाना जसरासर टीम ने फरार आरोपी को दबोच लिया।

थानाधिकारी श्री संदीप कुमार (उनि) मय जाब्ता ने 28 अगस्त 2025 को आरोपी शिवराज को गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में आरोपी से पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

टीम की भूमिका

आरोपी को पकड़ने में श्री बलवान कानि 939 की अहम भूमिका रही।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में –

1. श्री संदीप कुमार (उनि) थानाधिकारी जसरासर

2. श्री रविन्द्र सिंह (सउनि)

3. श्री बलवान (कानि 939)

4. श्री मिंटू (कानि 1050)

5. श्री सुमित (कानि 1382) शामिल रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button