उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 28 अगस्त 2025 (सू.वि.) – जनपद बस्ती में आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2026 की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर ग्राम पंचायतवार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रवीश गुप्ता ने बताया कि इस कार्य हेतु ग्राम पंचायत/केन्द्रवार नियुक्त बी.एल.ओ. घर-घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें।

डीएम ने कहा कि जिन नागरिकों की आयु 01 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष या उससे अधिक हो गई है, उनके नाम अनिवार्य रूप से निर्वाचक नामावली में जोड़े जाएं। साथ ही जिनका नाम गलत छपा है, उन्हें संशोधित कराया जाए तथा जिनका नाम अवांछित रूप से सूची में दर्ज है, उन्हें विलोपित कराया जाए।

इसके अलावा मतदाता अपने बूथ पर नियुक्त बी.एल.ओ. एवं पर्यवेक्षकों के नाम, पदनाम और मोबाइल नम्बर की जानकारी आयोग की वेबसाइट

https://sec.up.nic.in/site/PRIBLOList.aspx

पर जनपद, विकास खण्ड, ग्राम पंचायत एवं केन्द्र का नाम भरकर देख सकते हैं।

साथ ही आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल

https://sec.up.nic.in/OnlineVoters

भी उपलब्ध कराया गया है, जहां नागरिक नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button