बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

लूणकरणसर रेलवे स्टेशन पर जन चेतना अभियान

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

लूणकरणसर।

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों व आमजन की सुरक्षा को लेकर जन चेतना अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे इलेक्ट्रिक विभाग के अधिकारी अभय सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की लाइनों या पोल से हमेशा दूर रहें, क्योंकि इन पर 25,000 किलोवोल्ट तक का वोल्टेज होता है, जो बेहद खतरनाक है।

उन्होंने कहा कि यात्रियों को चाहिए कि वे अपना सामान रेलवे ट्रैक या विद्युतीकृत उपकरणों के पास न रखें और बच्चों को कभी भी रेलवे लाइन या इलेक्ट्रिक क्षेत्रों के आसपास अकेला न छोड़ें। बरसात के मौसम में खास सावधानी बरतने की अपील करते हुए उन्होंने बताया कि छाता लेकर या लोहे की छड़ हाथ में लेकर रेलवे ट्रैक पार करना खतरे से खाली नहीं है।

इसके अलावा पतंग उड़ाते समय यदि डोर इलेक्ट्रिक तारों में उलझ जाए तो उसे छूने का प्रयास न करें और न ही ट्रेन के कोच के ऊपर चढ़ें, क्योंकि हाई वोल्टेज लाइन 2 मीटर की दूरी से भी व्यक्ति को अपनी ओर खींच सकती है।

अभय सिंह ने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए हमेशा सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करें।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button