अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पुलिस थाना कोटगेट की बड़ी कार्रवाई, “एरिया डॉमिनेशन” अभियान में 09 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर।

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए एक दिवसीय विशेष अभियान “एरिया डॉमिनेशन” के तहत थाना कोटगेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर श्री कावेन्द्र सागर आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री सौरभ तिवाड़ी आरपीएस और वृताधिकारी नगर श्री श्रवणदास संत आरपीएस के सुपरवीजन में थानाधिकारी कोटगेट श्री विश्वजीत सिंह (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में गठित 03 टीमों ने 15 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की मदद से थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दबिशें दीं।

इस दौरान कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें आदतन अपराधी, स्थाई वारंटी और जुआ अधिनियम के आरोपी शामिल हैं।

अभियान की प्रमुख उपलब्धियां

19 से अधिक स्थानों पर दबिश

09 आरोपी गिरफ्तार

05 गिरफ्तारी वारंटों का निस्तारण

01 आरोपी जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल

श्रवण (नायक), प्रशांत (वाल्मीकि), बुधराज उर्फ मोगली (वाल्मीकि), रवि उर्फ रविड़ा (ब्राह्मण), मोहन उर्फ मुकेश (नायक), मोहिन खान, अहमद, सलमान खान तथा अफजल (जुआ अधिनियम के तहत)।

थाना टीमों ने अभियान के दौरान होटल, ढाबा, सराय, मुसाफिर खाना, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य संदिग्ध स्थानों पर सघन जांच की। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button