अपराधखैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
हरियाणा की मनीषा के साथ हुए वीभत्स कांड पर हमारी संस्कृति फाउंडेशन की संस्थापक शिवानी शर्मा के द्वारा जताया गया रोष

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल में हमारी संस्कृति फाऊंडेशन की संस्थापिका शिवानी शर्मा ने हरियाणा के भिवानी में हुए शिक्षिका मनीषा के साथ हुए जघन्य अपराध पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस देश का आदर्श श्लोक *”यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमंते तत्र देवता” होता था, वहां आज-कल नारी के साथ पशुता की तरह व्यवहार किया जा रहा है! मैं बात कर रही हूँ हरियाणा की शिक्षिका मनीषा की ! जिसके साथ कैसा जघन्य अपराध किया गया है! एक पशु जिस तरह से शरीर को नोच नोच कर खाता है वैसे ही मनुष्य के रूप में घूम रहे भेड़ियो ने महज 19 साल की मनीषा के साथ किया ! ऐसे लोग मनुष्य कहलाने तक के हक में नही है ! ऐसे हिंसक जानवरो को पकड़ने के बाद बीच चौराहा में वही हाल होना चाहिए जो उनके द्वारा मनीषा के साथ किया गया है ; उन दरिंदो की भी आँखे , फेफड़े, किडनी आदि सब निकाल लेनी चाहिए ! ऐसा कुकर्म करने वाले स्वयं को किसी भी धर्म ,वर्ग या समुदाय के बताते हो किंतू वो मानव कहलाने योग्य नहीं है! ऐसे दरिंदो को सज़ा किसी प्रशासन द्वारा नहीं बल्कि जनता द्वारा बीच चौराहे में जिंदा जला कर देनी चाहिए ! यदि ऐसे अपराधी को सख्त सजा नहीं दी गई तो किसी ना किसी रूप में ये आतंक बढ़ता रहेगा, ऐसा अपराध करने वाले ये नहीं देखेंगे कि अमीर की बेटी है या ग़रीब की,, प्रशासन की है या सत्ता के किसी नेता की या फ़िर किसी आम आदमी की… ये भेड़िए है कुछ भी कहीं भी कर दे!
इसलिए ऐसे दरिंदों को तो खतरनाक सज़ा देनी ही चाहिए।

Subscribe to my channel


