देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

हरि ओम नमः शिवाय एवं बाबो भली करे की सेवा का जत्था रवाना

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर।रामदेवरा पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए सेवा शिविरों के लिए कार्यकर्ताओं की रवानगी शुरू हो गई है। बीकानेर शहर से सैंकड़ों की संख्या में संस्थाओं की ओर से पैदल यात्रियों के लिए भण्डारे लगाए जाएंगे। कई सेवा शिविर तो शुरू भी हो गए हैं। इसी कड़ी में हरि ओम नमः शिवाय एवं बाबो भली करे सेवा समिति का जत्था आज बीकानेर से रवाना हुआ।

बीकानेर से 87 किलोमीटर दूर माइल स्टोन पर समिति की ओर से सेवा शिविर लगाया जाएगा। समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता और प्रेम मिष्ठान भंडार के संचालक प्रेम अग्रवाल ने बताया कि 21 वर्षों से यह सेवा लगाई जा रही है। नोखड़ा गांव से तीन किलोमीटर माइल स्टोन पर लगने वाली इस सेवा में नाश्ता, भोजन, शीतल पेयजल, , चाय कॉफी, मेडिकल की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि शिविर गुरुवार से शुरू हो रहा जाएगा और हरि इच्छा तक जारी रहेगा। इसमें निरंतर 24 घंटे पैदल जाने वाले भक्तों को सेवाएं दी जाएंगी।

वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज, हरिकिशन ने बताया कि आज सुबह ट्रकों और अन्य वाहनों को को किसमीदेशर से रवाना किया गया। समाज सेवी और प्रेम मिष्ठान भंडार के संचालक प्रेम अग्रवाल ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यकर्ताओं ने रामदेव बाबा के जयकारे लगाए।

हरि ओम नमः शिवाय एवं बाबो भली करे सेवा समिति का ही दूसरा जत्था अगूणा चौक,रोशनी घर के पीछे से रवाना हुआ। दाता श्री रामेश्वरानंद महाराज और भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य ने जत्थे को रवाना किया। बाबा रामदेव का सचेतन स्वरूप धरे बाबा के पीछे ढोल-नगाड़ों और आतिशी धमाकों की गूंज के बीच सेवादार रवाना हुए। आगे-आगे बाबा रामदेव सचेतन स्वरूप चल रहे थे और पीछे रूणिचा धाम के जयकारे लगाते हुए पुरुष महिला चल रहे थे। लाइन पुलिस चौराहे के पास सभी का स्वागत किया गया।

सेवादारों में प्रमेंद्र अग्रवाल बाबू भाई, करणी सिंह भाटी, हरिकिशन भाटी,

चेतन तंवर रामचंद्र गहलोतराम मनोज गहलोत श्याम गहलोत प्रकाश गहलोत, अमित सोलंकी , रोहित हैप्पी भाई, शिवजी गहलोत, छगन सेवग, सुशील कुमार,विवेक दावड़ा, प्रेम सांखला, घनश्याम गहलोत आदि शामिल हैं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button