देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर बीकानेर के फोटो पत्रकार दिनेश चंद्र गुप्ता को प्रथम स्थान

 

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

 

 

 

बीकानेर।

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर आयोजित फोटो प्रतियोगिता में बीकानेर के अंतर्राष्ट्रीय फोटो पत्रकार दिनेश चंद्र गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।

इस उपलब्धि की खुशी में आज कृष्णा हॉस्पिटल, जय नारायण व्यास कॉलोनी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अस्पताल की संचालिका डॉ. शेफाली दाधीच, डॉ. अरुण तुनगरिया, शिवेंद्र जी, नम्रता सहित स्टाफ सदस्यों – प्रेम रतन जांगिड़, अंकुश, ओमप्रकाश, घनश्याम, भंवरी, वर्षा आदि ने श्री गुप्ता को माला पहनाकर और केक कटवाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बीकानेर के वाणिज्य कर अधिकारी दीपेश अग्रवाल एवं ओमप्रकाश पुरी ने भी श्री गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

गुप्ता की इस उपलब्धि से बीकानेरवासियों में गर्व और खुशी की लहर है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button