उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

विधायक शिव अरोरा ने रमपुरा कल्याणी नदी में बह जाने के कारण जान गवाने वाले मृतक सूरज के परिजनों को 24 घंटे के भीतर सौपा 4 लाख की धनराशि का आर्थिक सहायता चैक! विधायक बोले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सरकार हर गरीब के साथ

MLA Shiv Arora handed over a financial assistance cheque of Rs 4 lakhs to the family of deceased Suraj who lost his life due to drowning in Rampura Kalyani river within 24 hours! MLA said that Chief Minister Pushkar Dhami's government is with every poor

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर। गत दिवस कल्याणी नदी में अत्यधिक वर्षा आने के कारण रमपुरा क्षेत्र के 17 वर्षीय युवक सूरज कोली की डूबने से मृत्यु हो गई थी, जिसके शव की खोज के लिये विधायक शिव अरोरा कल से ही स्थानीय लोगो व वहाँ के पार्षदों के सम्पर्क में थे ओर उन्होंने प्रशासन के लोगो से वार्ता कर गोताखोर व एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीम को युवक की खोज हेतु भिजवा दिया था, जिसके बाद युवक का शव बरामद हुआ।

वही विधायक शिव अरोरा ने अविलम्ब गंभीरता से लेते हुऐ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मृतक के परिजनों की आर्थिक सहायता हेतु आग्रह किया था, जिस पर मुख्यमंत्री के निर्देशन पर परिवार की आर्थिक सहायता हेतु 4 लाख की धनराशि का चैक देने हेतु रमपुरा सूरज कोली के आवास पर प्रशासन के लोगो के साथ विधायक शिव अरोरा स्वयं पहुचे ओर मृतक के परिजनों को 4 लाख की धनराशि का चैक सौपा।

विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से सूरज कोली की भरपाई नही की जा सकती मगर उसके परिवार की मदद हेतु यह धनराशि काफ़ी मददगार साबित होंगी, विधायक ने इस दुःख की घड़ी में परिवार को हौसला रखने को कहा ओर भविष्य में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही ओर हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा 2023 में भी रमपुरा क्षेत्र में आई बाढ़ में राजेंद्र कोली की डूबने से मृत्यु हो गई थी जिसको विधायक शिव अरोरा ने 48 घंटे में ही में उनके भी परिजनों 4 लाख आर्थिक सहायता सरकार से दिलवाई थी उन्होंने कहा उनका विधायक क्षेत्र की जनता के साथ हर परिस्थिति में खड़ा नजर आता है तो वही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया जिन्होंने विधायक के आग्रह पर 24 घंटे के भीतर 4 लाख की धनराशि मृतक के परिवार को उपलब्ध करवाई।

इस दौरान मेयर विकास शर्मा, एसडीएम मनीष बिष्ट, तहसील दिनेश, सुशील गाबा,पार्षद गिरीश कुमार, चन्द्रसेन कोली, महेश कोली, राजकुमार कोली, किशन कोली, सुनील यादव, डंम्पी चोपडा, राज कोली, पारस चुघ, मयंक कक्कड़, हिम्मतराम कोली व अन्य लोग मौजूद रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button