खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सावन के महीने में ही संपूर्ण मानव जाति की रक्षा के लिए महादेव ने विश पिया था,इस महीने में शिवजी भगवान की विशेष पूजा करने से बड़े से बड़े कष्ट दूर होते हैं-गुरुदेव भास्कर भारद्वाज

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट कोटकासिम (खैरथल-तिजारा)
कोटकासिम:- पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा भूतेश्वर मंदिर में ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया!इस दौरान प्रवचन करते हुए गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा वह सावन का ही महीना था जब संपूर्ण मानव जाति की रक्षा के लिए शिवजी भगवान ने विश पिया था! इस पावन अवसर पर पवन उर्फ गोली प्रजापत एवं पवन योगी द्वारा शिवजी भगवान के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई!गुरुदेव ने आगे प्रवचन करते हुए कहा विष पीने के बाद महादेव का शरीर गर्म हो गया था जिस कारण देवताओं ने मंत्रणा की और इंद्रदेव ने वर्षा करी और महादेव के माथे पर बेलपत्र लगाए गए जिससे उनके शरीर को शीतलता मिली जब से उनको बेलपत्र और जल चढ़ाने की प्रथा शुरू हुई!गुरुदेव ने कहा जब हर तरफ हड़कंप मच रहा था बड़ी समस्या हो गई थी तो समुद्र मंथन के समय उस जहर को पीने के लिए केवल महादेव आगे आए उस भयानक विष से उनका गला नीला हो गया जब से उनका नाम नीलकंठ महादेव पड़ा! उन्होंने कहा सावन के महीने में विधि विधान से महादेव की पूजा और साधना करने से बड़े से बड़े कष्ट दूर होते हैं और हमें महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
इस दौरान सत्संग परिवार सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


