देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा जसोल थाना परिसर में पौधारोपण – पर्यावरण सरंक्षण की ओर एक सशक्त कदम

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल, 21 जुलाई:
रोटरी क्लब बालोतरा ने आज जसोल पुलिस थाना परिसर में एक प्रभावी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को एक नई दिशा दी गई।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी श्री चंद्रवीर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने क्लब के इस सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा,
“वृक्षारोपण केवल पर्यावरण की सेवा नहीं, यह आने वाली पीढ़ियों को उपहार देने का संकल्प है।”
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पवन गर्ग ने बताया कि यह रोटरी वर्ष की एक निरंतर श्रृंखला का भाग है, जिसके अंतर्गत शहर के विविध स्थानों पर वृक्षारोपण किया जा रहा है।
सचिव रोटेरियन हितेन्द्र छाजेड़ ने बताया कि हर लगाए गए पौधे के लिए एक रोटेरियन को उसकी देखरेख का उत्तरदायित्व सौंपा गया हैऔर वृक्ष लगाओ-धरती बचाओ- पर्यावरण बचाओ यही संदेश के माध्यम से लोगों को प्रेरणा दी जाए ।
रोटरी पूर्व सह प्रांतपाल ओमप्रकाश बांठिया ने कहा कि *एक पेड़ ,अनेक जिंदगी*। रोटरी के भावी लक्ष्य के अंतर्गत स्वच्छ बालोतरा, सुंदर बालोतरा जिला के लिए आवासीय परिसरों, सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण के साथ जन चेतना अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर रोटेरियन शांतिलाल हुंडिया,कमल किशोर सोनी, मांगीलाल मालू, भरत गोलेच्छा, दीपक गुप्ता, धर्मेन्द्र दवे, विमल मालवीय, जितेन्द्र महेश्वरी, पुरुषोत्तम मालू, नितिन अग्रवाल, अल्केश लोहिया ,पवन महेश्वरी, जितेन्द्र सालेचा, अतुल,विनोद कोठारी, चन्द्रप्रकाश छाजेड़,रामेश्वर भैया, भँवरलाल राठी एवं अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे।
“पेड़ लगाना, पृथ्वी को बचाना” – इस सोच को आत्मसात करते हुए रोटरी क्लब बालोतरा का यह प्रयास निश्चित ही समाज में हरित चेतना को जाग्रत करेगा।

Subscribe to my channel


