बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
टैक्स बार एसोसिएशन, बालोतरा द्वारा भावभीना विदाई व स्वागत समारोह सम्पन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा ,17 जुलाई 2025 टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन क्लब नरेशा रिज़ॉर्ट, बालोतरा में किया गया, जिसमें बालोतरा में सेवाएं दे चुके एवं नवपदस्थ आयकर अधिकारियों का स्नेहपूर्वक स्वागत व विदाई दी गई।
क्लब नरेशॉ में आयोजित समारोह में विशेष अतिथि आयकर अधिकारी पूनाराम चौधरी के सानिध्य मे बालोतरा में सेवा प्रदान करने वाले आयकर अधिकारी शांति चंद लोढ़ा के स्थानांतरण एवं आयकर अधिकारी भंवर सिंह महलावत के बालोतरा पद स्थापन पर सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बालोतरा में सेवा प्रदान करने वाले स्थानांतरित अधिकारी शांति चंद लोढ़ा ने कहा कि बालोतरा में उनके कार्यकाल के दौरान बालोतरा टैक्स बार और करदाताओं का हमेशा सकारात्मक रख रहा एवं विभाग के सभी स्टाफ ने पूर्ण सहयोग मिला ,सबके प्रति आभार ज्ञापित किया। नव पद स्थापित आयकर अधिकारी भंवर सिंह महलावत ने कहा कि बालोतरा में वे पूर्व में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, बालोतरा एक प्रतिष्ठित उद्योग नगरी है और उनका प्रयास रहेगा की भारत सरकार के नियमानुसार अपने कर्तव्य को करते हुए निष्ठा का पालन करते हुए करदाताओं को सकारात्मक सेवाएं प्रदान करने का लक्ष्य रहेगा।
कार्यक्रम संचालक सीए ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि टैक्स बार द्वारा विदाई समारोह आयोजित नहीं कर, सेवाओं का सम्मान किया जाता है इसलिए आज के समारोह में शांतिचंद लोढ़ा द्वारा आयकर अधिकारी के रूप में, प्रकाश जी द्वारा आयकर निरीक्षक के रूप में, एवं प्रेम कुमार द्वारा ऑफिस ईचार्ज के रूप में सेवाएं उल्लेखनीय सेवा प्रदान की गई उनकी सेवाओं का सम्मान करते हैं । साथ ही यहां नव पद स्थापित आयकर अधिकारी भंवर सिंह महलावत एवं आयकर निरीक्षक अंजली ठाकुर, ऑफिस स्टाफ ईचार्ज चंद्रवीर सिंह का हृदय से स्वागत करते हैं । विशेष अतिथि आयकर अधिकारी पुनाराम चौधरी ने बालोतरा टैक्स बार एसोसिएशन की भूमिका को हमेशा सकारात्मक बताया । टैक्स बार एसोसिएशन के सचिव जुगराज बडेरा ने स्वागत भाषण में एसोसिएशन की ओर से सम्मान के साथ पूर्ण सहयोग का विश्वास व्यक्त किया। वरिष्ठ अधिवक्ता आर एन मंत्री, सीए चैप्टर के संयोजक सीए नीरज गोयल ,सह संयोजक सीए अभिषेक गुप्ता ,बालोतरा कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए अशोक बंसल , सीए रमेश टावरी सीए पवन गर्ग,सीए कमलेश लोहिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी के प्रति मंगल भावना व्यक्त की ।
इन सभी अधिकारियों को टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा साफा पहना कर,माल्यार्पण कर, मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सभी विभागीय अधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई और कार्यक्रम की आत्मीयता से अभिभूत नज़र आए।
कार्यक्रम में जितेंद्र मंत्री, नरेंद्र चौधरी, अश्विन खत्री,जावेद मोहम्मद, विजय वडेरा, रामकुमार,हर्षित अग्रवाल, संजय सिंहल,हसमुख गोगड़, शंकर पटेल,टिकमाराम, सौरभ चौधरी सहित कर सलाहकार एवं अन्य सदस्यगण ने सम्मान कार्यक्रम में माल्यार्पण किया।
अंत में सभी सदस्यों एवं अधिकारियों ने मिलकर सजीव,सुंदर गीतों का आनंद लिया। यह कार्यक्रम न केवल भावनात्मक रूप से जुड़ा रहा, अपितु बार एवं विभागीय अधिकारियों के आपसी सम्मान व सौहार्द्र का भी प्रतीक बन गया।

Subscribe to my channel


