देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
शाह जैसमल भीमराज गोलेषा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालोतरा के परिसर में सघन पौधारोपण किया गया
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
शाह जैसमल भीमराज गोलेषा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालोतरा के परिसर में सघन पौधारोपण किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राम अवतार रावल, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य गणेश कुमार गोदारा एवं विशिष्ट अतिथि सालगराम परिहार जिला अध्यक्ष पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर, प्रधानाचार्य रेखा राठौड़ के निर्देशन में पौधों के रखरखाव के लिए वाटिका बनाकर विभिन्न किस्म के 40 पौधे लगवाए गए।
मुख्य अतिथि रावल ने कहा कि विद्यार्थी एवं शिक्षक पौधों की अच्छी तरह से देखभाल करके पेड़ बनने तक जिम्मेवारी लेने के लिए तत्पर रहे।
एक पेड़ मां के नाम एवं हरियालो राजस्थान अभियान को सफल बनाने के लिए पौधों के महत्व को समझना आवश्यक है।
इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक रेखा राम, वरिष्ठ अध्यापक अशोक कुमार, वरिष्ठ अध्यापक निंबाराम, संतोष कुमारी चारण, वरिष्ठ अध्यापक भरत कुमार , जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद रमजान, शायद प्रशासनिक अधिकारी रकज गुप्ता, मोहब्बत राम पूनड सहित बालक एवं बालिकाएं उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य गणेश कुमार गोदारा ने आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।



Subscribe to my channel


