बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

करमावास के रूपा राम गर्ग को सहकारिता विभाग में नियुक्ति पत्र, लक्ष्मण गर्ग ने व्याख्याता भर्ती परीक्षा में हासिल की 7वीं रैंक

बालोतरा न्यूज़ | 17 जुलाई 2025

*ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग*

 

करमावास के रूपा राम गर्ग को सहकारिता विभाग में नियुक्ति पत्र, लक्ष्मण गर्ग ने व्याख्याता भर्ती परीक्षा में हासिल की 7वीं रैंक

बालोतरा।

आज बालोतरा जिले के लिए गर्व का दिन रहा, जब करमावास गांव के युवा रूपा राम गर्ग पुत्र श्री तुलसा राम सोलंकी को राजस्थान सहकारिता विभाग दिवस एवं राजस्थान रोजगार महोत्सव 2025 के अवसर पर पूर्व मंत्री श्री अमरा राम चौधरी और जिला कलेक्टर बालोतरा द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गर्ग समाज और करमावास गांव का नाम रोशन हुआ है।

वहीं दूसरी ओर, गांव पारलु के लक्ष्मण गर्ग पुत्र श्री राणा राम जी ने भी अपने अद्भुत परिश्रम से सफलता की नई मिसाल कायम की है। स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा (संस्कृत शिक्षा विभाग) में अंग्रेजी विषय में पूरे राजस्थान में 7वीं रैंक हासिल कर उन्होंने अपने गांव पारलु और परिवार को गौरवान्वित किया है।

गांव में खुशी का माहौल है और दोनों युवाओं को बधाइयों का तांता लगा हुआ है। समाज के वरिष्ठजनों और ग्रामीणों ने इसे गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत

ग्रामीणों का कहना है कि इन उपलब्धियों से यह संदेश जाता है कि अगर मेहनत और लगन से पढ़ाई की जाए तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। समाज के कई वरिष्ठजनों ने इस मौके पर दोनों युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button