बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

माँ आशापुरा जैन सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रभा सिंघवी बनीं नई अध्यक्षा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।
आज माँ आशापुरा जैन सेवा संस्थान की बैठक स्थानीय सभा भवन में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि बालोतरा अर्बन बैंक के चेयरमैन अशोक कुमार सिंघवी एवं महेन्द्र कुमार वेद मेहता मौजूद रहे। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता ने सर्वसम्मति से नए अध्यक्षीय दायित्व श्रीमती प्रभा सिंघवी (पूर्व नगर परिषद सभापति) को सौंपा।

कोषाध्यक्ष दोलतराज सिंघवी ने संस्थान का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। नई अध्यक्षा श्रीमती प्रभा सिंघवी ने पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता एवं पूर्व कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के सेवाकार्यों को पूर्व की भांति जारी रखने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई —

अध्यक्ष : श्रीमती प्रभा सिंघवी

उपाध्यक्ष : रमेश सिंघवी

मंत्री : बाबूलाल डागा, संदीप बोकडिया, अलकेश सिंघवी

कोषाध्यक्ष : दोलतराज सिंघवी, आकाश भंडारी

संयोजक : महावीर बोकडिया, राजू डागा

सलाहकार : अशोक कुमार सिंघवी, शांति लाल चोकसी, आनंद प्रकाश मेहता

बैठक में सभी सदस्यों ने माताजी की भक्ति के साथ समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button