बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
पुरस्कृत शिक्षक फोरम ने नीट चयनित तेजेंद्र का किया भव्य सम्मान समारोह

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 16 जुलाई 2025।
पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा-बाड़मेर की ओर से नीट परीक्षा में चयनित होने पर प्रतिभाशाली छात्र तेजेंद्र पुत्र शेराराम कोडेचा, निवासी पुराना गांव बायतु का भव्य स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर फोरम के जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि तेजेंद्र ने कठिन परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए NEET परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 73788 एवं कैटेगरी रैंक 2203 प्राप्त की है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मांगीलाल पंवार (सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक, पशुपालन विभाग) ने तेजेंद्र को साफा पहनाकर सम्मानित किया, वहीं जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने शॉल ओढ़ाकर छात्र का हौसला बढ़ाया।
इस सम्मान समारोह में समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिनमें सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भंवरलाल कोडेचा, मेघवाल समाज विकास एवं शैक्षिक शोध संस्थान के अध्यक्ष मोहब्बतराम पूनड, दूरसंचार विभाग बाड़मेर के सेवानिवृत्त अधीक्षक मांगीलाल पंवार, राजू चवदहिया, मनोहर लाल पवार, धनराज पवार, सुरेश पवार, जैसाराम चवदहिया, जोगाराम चौहान एवं किशोर कोडेचा सहित अनेक लोगों ने माला पहनाकर तेजेंद्र का स्वागत किया।
जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने कहा कि तेजेंद्र ने आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त कर पूरे समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि तेजेंद्र जैसे युवा विद्यार्थियों से अन्य छात्र भी प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य को हासिल करें।
तेजेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और 50 विलेजर्स बाड़मेर संस्थान को दिया है। उसने बताया कि यह सफलता उसने प्रथम प्रयास में प्राप्त की है, जिससे पूरे ग्रामीण क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
समारोह में मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों ने तेजेंद्र को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Subscribe to my channel


