बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा सिटिंग बेंच भेंट – शहर को मिली नई सुविधा, नया सौंदर्य

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 बालोतरा – 15 जुलाई 2025

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा भगत सिंह सर्कल एवं वंदे भारत पार्क, बालोतरा में 8 सिटिंग बेंचों का भेंट कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। क्लब अध्यक्ष सीए पवन गर्ग ने बताया कि उक्त सेवा कार्य स्थानीय नागरिकों के विश्राम व सुविधा हेतु किया गया, जो शहर के सार्वजनिक स्थलों को और अधिक सुसज्जित बनाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधायक श्री अरुण चौधरी जी द्वारा किया गया। उन्होंने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा –

“ऐसे जन उपयोगी कार्य शहर के विकास में बड़ी भूमिका निभाते हैं। रोटरी क्लब बालोतरा समाज सेवा का सशक्त स्तंभ बन चुका है।” सचिव हितेंद्र छाजेड़ ने बताया कि बेंच भेंटकर्ताओं के रूप में योगदान देने वाले गणमान्य रोटेरियन:

रोटेरियन धनराजजी चोपड़ा, शांतिलालजी हुंडिया, अशोकजी सुराणा, भरत भंसाली का आभार ज्ञापित किया एवं

कार्यक्रम में सहयोग दाताओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस अवसर उपस्थित पूर्व सह प्रांतपाल रोटरी इंटरनेशनल ओम प्रकाश बांठिया, शांतिलाल हुंडिया, शांतिलाल भंसाली, मांगीलाल मालू, धनराज चोपड़ा, अलकेश लोहिया, राजेश सिंहल, विनोद प्रजापत, जितेन्द्र महेश्वरी, विमल मालवीय, अभिषेक गुप्ता, दीपक गुप्ता, प्रदीप पवार, रतन ओस्तवाल, प्रकाश पालीवाल, कमल सोनी, भरत भंसाली, पुरषोत्तम मालू सहित कई गणमान्य नागरिको ने भाग लिया।

सीए ओम बांठिया ने कहा कि यह सेवा प्रकल्प केवल एक भौतिक सुविधा नहीं, बल्कि रोटरी क्लब की उस भावना का प्रतीक है —

“जहां जन जन को सुविधा मिले, वहां समाज का सेतु बने।”

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button