बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक युवक महासंघ राजस्थान का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

स्थान: बालोतरा, राजस्थान
रिपोर्टर: संतोष कुमार गर्ग, ब्यूरो चीफ
बालोतरा- 14/07/2025
जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक युवक महासंघ राजस्थान की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस गरिमामय आयोजन में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के चेयरमैन श्री सुनिल जी सिंगी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सम्पूर्ण राजस्थान के 32 जिलों से लगभग 100 प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित हुए। इसके अलावा दिल्ली, इंदौर, पुणे, अहमदाबाद और वापी से अखिल भारतीय युवक महासंघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
मुख्य अतिथि श्री सुनिल जी सिंगी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को लोककल्याण के लिए निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई और ‘लोकल टू वोकल’ के तहत स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
मुख्य पदाधिकारियों की नियुक्ति इस प्रकार रही –
रणजीत कवाड़ को उनकी सेवाओं को देखते हुए वर्ष 2025-27 तक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
राजेश बागरेचा (जोधपुर) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष।
संजीव पल्लीवाल को महामंत्री।
मनीष संकलेश (पचपदरा) को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
बालोतरा से दीपक पटवारी और महावीर चोपड़ा (मिश्री) को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया।
महावीर चोपड़ा (mbr) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और महेंद्र जी चोपड़ा (BI) को राष्ट्रीय विशेष परामर्शक के रूप में मनोनीत किया गया।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष देवेन्द्र जी जैन (वापी) ने जयपुर टीम को ऐनिमल एम्बुलेंस देने की घोषणा की।
समाज कल्याण के लिए विचार-विमर्श:
समारोह में समाज और राष्ट्रहित में संस्कार विशेष पाठशालाओं, जीवदया, साधु-संत विहार आदि विषयों पर भी गंभीर चर्चा हुई।
अतिथि सत्कार और संचालन:
कार्यक्रम का संचालन जयपुर युवक महासंघ के अध्यक्ष श्री राजेश जी कटारिया ने किया। प्रदेश अध्यक्ष रणजीत जी ने महासंघ की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अनिल जी बैद ने जयपुर युवक महासंघ के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।
श्री सुनित जी भसाली ने सभी का आभार जताया और श्री महेश जी पल्लीवाल ने बाहर से पधारे सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।
समारोह का सफल आयोजन जयपुर युवक महासंघ के संयोजन में सम्पन्न हुआ। बाहर से आए अतिथियों ने जयपुर युवक महासंघ की उत्कृष्ट आतिथ्य परंपरा की सराहना की।
प्रेषक:
संजीव पल्लीवाल (महामंत्री, जैन श्वे. मूर्तिपूजक युवक महासंघ राजस्थान)

Subscribe to my channel


