बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क तिरपाल का हुआ वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान प्रत्येक मौसम में असहाय व जरूरत मंद के लिए सहायता करने को तत्पर रहती है संस्थान द्वारा अभी बारिश के मौसम में जरूरतमंद को निशुल्क तिरपाल वितरण किए जा रहे है।
संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने कहा कि विगत दिनों बालोतरा शहर व आस पास के क्षेत्रो में भयंकर आंधी व बारिश हुई है जिससे कई जरूरतमंद के कच्चे आवासो पर लगे तिरपाल उड़ गए व फट गए है संस्थान द्वारा बालोतरा के आसपास बसे कच्चे आवासो का संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी,गौतम चौपड़ा,राजेंद्र माली, आनंद दवे सहित सदस्यों द्वारा भृमण किया गया व प्रत्येक जरूरत मंद के आवासो पर तिरपाल लगाए गए इसके साथ ही आगामी दिनों में भी बारिश पा प्रकोप ज्यादा है तो संस्थान द्वारा अनेक सहायता के साथ कच्चे आवासो पर तिरपाल भी निशुल्क लगाए जाएंगे व जरूरत मंद की सुचना मिलने पर तिरपाल निशुल्क वितरण का कार्य भी किया जाएगा।
दवे ने कहा कि प्रत्येक जरूरत मंद को संस्थान द्वारा राशन सामग्री के किट दवाइयां व हर प्रकार की सहायता करना हमारा कर्तव्य है असहाय व्यक्तियों की सहायता करने के साथ पर्यावरण को सरंक्षित करने को लेकर अभी संस्थान द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है।
पारस भंडारी ने कहा कि ऐसे कई लोग है जो खुले आसमान के निचे रह रहे है संस्थान का निरंतर जरूरत मंद बस्ती में आना जाना रहता है जिसको भी तिरपाल की जरूरत होगी उपलब्ध करवाएंगे।

Subscribe to my channel


