देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गोकुलधाम सोसाइटी में तपस्या करने वाले हैं तपस्वियों का बहुमान किया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
गोकुलधाम सोसाइटी में तपस्या करने वाले हैं तपस्वियों का बहुमान किया गया । सालेचा निवास पर अरविंद सालेचा के अट्ठाई तप की आराधना के उपलक्ष में आयोजित भक्ति कार्यक्रम में सालेचा परिवार द्वारा तपस्वी बाबूलाल जी देवता जितेंद्र जीरावला, गौतम गोगड़ कि सम्मान किया गया ,भारत जैन मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने अरविंद सालेचा सहित तपस्वियों का सम्मान करते हुए कहा कि युवा वर्ग द्वारा अट्ठाई तप की आराधना प्रेरणा का प्रसंग है, तपस्या कर्मों की निर्जरा का प्रमुख मार्ग है । तेरापंथ सभा के अध्यक्ष महेंद्र वेद ने कहा कि साध्वी श्री अणिमा जी के मंगल सानिध्य में मंगल चातुर्मास प्रारंभ के साथ ही तपस्या की लड़ी प्रारंभ हो चुकी है ,यह अनुमोदना का विषय है । सालेचा परिवार की ओर से सोहनलाल एवं उनके परिवार के सदस्य मोहित, कल्पेश,राहुल ,माल्या ने तपस्वियों का कुमकुम तिलक, माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद उपस्थिति की स्वर संगम के युवा साथियों ने शानदार भक्ति के गीतों के साथ में तप की अनुमोदना की।
अरविंद सालेचा का सम्मान करते हुए जैन सोशल ग्रुप युवा शक्ति के सचिव मनोज चोपड़ा ने कहा कि तेरापंथ युवक परिषद में अरविंद सालेचा अध्यक्ष रह चुके हैं एवं वर्तमान में जैन सोशल ग्रुप युवा शक्ति के अध्यक्ष भी हैं । भक्ति के कार्यक्रम में हितेंद्र छाजेड़, विजय वडेरा, पारसमल गोठी, मुकेश चोपड़ा,बाबूलाल, रतनलाल सहित बड़ी संख्या में तेरापंथ के सदस्यों ने एवं महिलाओं ने भाग लिया। गोकुलधाम सोसायटी के सदस्यों ने सभी तपस्वियों का अभिवादन किया।
Subscribe to my channel


