बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स ने गोल्डन जुबली समारोह के लिए किया आभार प्रदर्शन

 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा अपनी गोल्डन जुबली (स्वर्ण जयंती) के विशेष समारोह के उपलक्ष्य में सभी सहयोगदाताओं एवं केंद्रों के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु एक भव्य ई-चौपाल आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन ने समारोह की सफलता में सभी की भागीदारी की सराहना की और उपस्थित न हो पाने वाले सदस्यों एवं केंद्रों को भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में सेवा कार्यों के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग किए गए।

संयोजक डॉ. रश्मि सारस्वत और अलका दुधेडिया के नेतृत्व में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हर प्रस्तुति को नवीनता के साथ तैयार किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

महासचिव वीर अशोक गोयल ने आयोजन समिति, सभी प्रतिभागियों, सहयोगदाताओं तथा परोक्ष-अपरोक्ष रूप से सेवा देने वाले सभी व्यक्तियों का आभार जताया।

अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (रीजन-6) वीर ओमप्रकाश बांठिया ने बताया कि गोल्डन जुबली वर्ष की शुरुआत नई दिल्ली से हुई और समापन समारोह जयपुर में संपन्न हुआ। पूरे वर्षभर विभिन्न सकारात्मक सेवा कार्यों व आयोजनों की श्रृंखला चलती रही, जिसमें नारी शक्ति को विशेष नेतृत्व प्रदान किया गया।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आगामी 25 वर्षों के लिए विजन डॉक्यूमेंट और कार्य योजना भी प्रस्तुत की गई, जिससे सभी केंद्रों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

वीर गौतम राठौड़ (अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष) ने आयोजन समिति की भव्य योजना, सुचारू व्यवस्था और सफल प्रस्तुतियों की सराहना की।

ई-चौपाल प्रभारी वीर रतन जैन ने अपनी टीम की ओर से सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विभिन्न केंद्रों व अपेक्स पदाधिकारियों ने भी समारोह की सफलता पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button