बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

हेड गर्ल पद हेतु संजना 16 वोटों से विजयी एवं दीक्षित निर्विरोध हेड बॉय निर्वाचित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा,12 जुलाई 2025:-

विद्याश्रम पब्लिक स्कूल एवं भारती बाल निकेतन बालोतरा के संयुक्त तत्वाधान में सत्र 2025-26 के लिए हेड बॉय एवं हेड गर्ल पद हेतु चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। विद्यालय के मुख्य चुनाव अधिकारी हितेन्द्र कुमार आर्य ने बताया कि विद्यालय के मुख्य मतगणना अधिकारी

श्री मोतीलाल रामावत और सहायक मतगणना अधिकारी सुश्री मनीषा रामावत के सानिध्य में विद्यालय में कल हुए मतदान की पेटियों को आज खुलवाया गया।

श्री मोतीलाल रामावत द्वारा मतगणना शुरू की गई और वोटों की गिनती कुल 4 राउंड में करवाई गई। जिसके दौरान हेड गर्ल पद के लिए संजना प्रत्येक राउंड में बढ़त बनाते हुए मात्र 16 वोटों से विजयी घोषित की गई। पूरी मतगणना के अनुसार एक भी वोट खारिज नहीं हुआ।

इस दौरान हेड बॉय पद पर दीक्षित को निर्विरोध निर्वाचित किया गया क्योंकि उनके विरुद्ध कोई अन्य वैद्य नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।

दोनों विजेताओ संजना और दीक्षित का मुख्य मतगणना अधिकारी,सहायक मतगणना अधिकारी एवं संस्था प्रधानों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय द्वारा विजेताओं और उपस्थित विद्यार्थियों का मुँह मीठा करवाया गया।

संस्था प्रधान श्रीमती कमला ने बताया कि विजेताओं का शपथ ग्रहण समारोह 14 जुलाई को प्रातः सभा के दौरान विद्यालय प्रांगण में आयोजित होगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी हितेन्द्र कुमार आर्य ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि यह चुनाव न केवल नेतृत्व क्षमता को उजागर करता है बल्कि विद्यार्थियों को लोकतंत्र की गहराई से पहचान कराता है।

इस मतगणना कार्यक्रम में प्रियंका कंवर,सुशीला राजपुरोहित,अनिता जोशी,राणाराम,योगेन्द्र सिंह और सुनिता आदि उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button