देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
अणुव्रत समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया शपथ, साध्वीश्री रतिप्रभा जी के सान्निध्य में हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
अणुव्रत समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया शपथ, साध्वीश्री रतिप्रभा जी के सान्निध्य में हुआ आयोजन
अणुव्रत समिति जसोल का वर्ष 2025-27 का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को पुराना ओसवाल भवन में आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वीश्री रतिप्रभा जी आदि ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।
समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष पारसमल गोलेच्छा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महावीर सालेचा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसका सभी ने “ॐ अर्हम” की ध्वनि से अनुमोदन किया। तत्पश्चात नवगठित कार्यकारिणी को अध्यक्ष सालेचा ने शपथ दिलाई।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रेखा डोसी (प्रथम), प्रवीण भंसाली (द्वितीय), मंत्री सफरु खान, सह मंत्री डिंपल श्रीश्रीमाल एवं कोमल कंकु चौपड़ा, कोषाध्यक्ष भीखचंद छाजेड़, संगठन मंत्री मंजू देवी डोसी, प्रचार प्रसार मंत्री डूंगरचंद बागरेचा, मीडिया प्रभारी कान्तिलाल ढेलडिया और मुख्य प्रभारी भूपतराज कोठारी शामिल हैं।
साध्वीश्री रतिप्रभा जी ने “अणुव्रत” को संयम, सादगी व नैतिकता की प्रेरणा बताते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करने का संदेश दिया। मंगलाचरण तेरापंथ महिला मंडल द्वारा “संयममय जीवन हो…” गीतिका से हुआ।
कार्यक्रम का संचालन कान्तिलाल ढेलडिया ने किया। अणुव्रत प्रभारी भूपतराज कोठारी ने आचार संहिता का वाचन करते हुए इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। समारोह में समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें भंवरलाल भंसाली, डूंगरचंद सालेचा, बाबूलाल डोसी व अन्य शामिल थे।

Subscribe to my channel


