बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
गुरु पूर्णिमा पर कृष्णा सेवा सदस्यों ने संतो का लिया आशीर्वाद

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदना का कार्यक्रम रखा गया जिसमें सभी गुरु जनो का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया।
संस्थान उपाध्यक्ष विमल मालवीय ने बताया कि संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे, मार्गदर्शक पारस भंडारी,गौतम चौपड़ा, कोषाध्यक्ष आनंद दवे, सांस्कृतिक सचिव विपिन दवे सहित सदस्यों द्वारा गुरु जनो का आशीर्वाद लिया गया।
धर्मेंद्र दवे ने बताया कि गुरु हमारे लिए सदैव पूजनीय है वे हमारा मार्गदर्शन करते है व सही व गलत के बारे में हमको जानकारी प्रदान करते है गुरु जन पथ प्रदर्शक बनकर हमको प्रेरणा देते है।
गुरुपूर्णिमा के अवसर पर संस्थान द्वारा पूज्य संत तुलसाराम महाराज,निर्मल कुटीर महंत निर्मल दास, कनाना मठ महंत परशुराम गिरी महाराज,सनातन महाराज,होटलू महंत जनक पूरी महाराज,मूंगड़ा ग्राम में यति कृष्णानन्द महाराज की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।
पारस भंडारी ने कहा कि सनातन संस्कृति में गुरु का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है आज गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर संत महात्माओं के आशीर्वाद व प्रेरणा से जीवन धन्य हुआ है। कृष्णा सेवा संस्थान के पुण्य कार्यों में गुरुओं ने निरंतर प्रेरणा देकर प्रोत्साहित किया है।

Subscribe to my channel


