राघव चेस एकेडमी द्वारा शतरंज प्रतियोगिता का किया गया भव्य आयोजन
Raghav Chess Academy organized a grand chess competition


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रुद्रपुर… रुद्रपुर में राघव चेस एकेडमी के द्वारा ओपन शतरंज प्रतियोगिता द ऑक्सफोर्ड एकेडमी स्कूल में आयोजित की गई।
जिसका शुभारंभ रोहित गुंबर सीईओ जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में रुद्रपुर,काशीपुर,हल्द्वानी,बरेली, किच्छा,देहरादून और अन्य शहरों के लगभग 95 प्रतिभागी शामिल हुए।
इस खेल में रुद्रपुर के श्रेयांश साहू ने सात राउंड में 6:30 पॉइंट हासिल कर इस प्रतियोगिता को जीता। तथा 6 पॉइंट हासिल कर सक्षम दर्शन दूसरे स्थान पर रहे। रुद्रपुर के ही भव्य अरोरा ने भी 6 पॉइंट प्राप्त किए और तीसरे स्थान पर रहे।
चौथे स्थान पर दर्शील सुतेरी, पांचवें स्थान पर शुभम सिंह सैनी, छठे स्थान पर धैर्य सिंह बोरा, सातवें स्थान पर सौम्या मेहरा, आठवीं स्थान पर आदविका साहू, तथा नौबा तथा दसवां नंबर अविनाश शर्मा व शुभम पुरोहित को प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता का समापन द ऑक्सफोर्ड एकेडमी के एमडी वैभव बत्रा के द्वारा किया गया।
स्कूल ट्रॉफी में जेसीज पब्लिक स्कूल को प्रथम स्थान, आर ए एन पब्लिक स्कूल को द्वितीय स्थान, व यू.सी.ए. बरेली को तृतीय स्थान मिला। इस प्रतियोगिता का आयोजन राघव चेस एकेडमी द्वारा किया गया।
जिसमें दिलीप साहू,सुमित बंगा, परमेश अरोड़ा,नीलेश, ऋषभ साहू, अवि सिंह (चीफ आर्वर्टर) जितेंद्र कुमार(आर्वर्टर)की भूमिका में उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


