देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के दल ने किया सांभरा आशापुरा माताजी मंदिर दर्शन, भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा/पचपदरा:
पचपदरा HRRL रिफाइनरी के दौरे पर आए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) के 40 सदस्यीय दल ने आज बालोतरा के समीप प्रसिद्ध श्री शक्तिपीठ मातेश्वरी सांभरा आशापुरा माताजी मंदिर में दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर ट्रस्ट मंडल की ओर से सीए सदस्यों का पारंपरिक साफा और माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में सीए चैप्टर संयोजक नीरज गोयल, सह-संयोजक अभिषेक गुप्ता, आर.एन. मंत्री, जुगराज वडेरा, ओम प्रकाश बांठिया, अशोक बंसल, विजय वडेरा, रमेश गुप्ता, जितेंद्र मंत्री, कमलेश लोहिया सहित अन्य सीए सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट विजयसिंह राठौड़, खारवाल समाज अध्यक्ष कमलेश जापाणी, नमक उत्पादक विकास समिति अध्यक्ष पारसमल खारवाल, ट्रस्ट सचिव एडवोकेट महेश खारवाल, भवानी सिंह जापाणी, नीरज सिसोदिया, जगदीश बजरंग दल, नवीन सिंह चौहान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मंदिर में मां आशापुरा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और व्यवसायिक उन्नति की कामना की।
Subscribe to my channel


