उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

विधायक तिलक राज बेहड ने मनोनीत नव गुरुद्वारा कमेटी का किया स्वागत,त्रिस्तरीय चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता चुनाव में उतरे -बेहड़

MLA Tilak Raj Behad welcomed the nominated new Gurudwara Committee, all the workers entered the election to ensure victory of Congress supported candidates in the three-tier elections - Behad

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

किच्छा… विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने आवास-विकास कार्यालय में गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब पुरानी गल्ला मंडी के सर्वसम्मति से मनोनीत किये गए नये पदाधिकारीयों का शाल ओढाकर व फूल मलाये पहनाकर स्वागत किया व सभी पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा गुरुद्वारा साहिब गुरु सिंह सभा में पहले कि भांति और अधिक अपनी सेवाएं देंगे ये कमेटी सामाजिक व धार्मिक आयोजन में अपनी पूरी भागेंदारी करेंगी।

सभी गुरुद्वारा कमेटी ने विधायक बेहड़ का स्वागत किया जाने हेतु उन्हें बुके देकर आभार जाता है उन्हें कहा कि कमेटी को पूरी आशा है की जिस प्रकार माननीय विधायक जी का हमकों पूर्व में सहयोग मिलता रहा है हमको आगे भी विधायक जी का सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

इस मौके विधायक बेहड़ द्वारा गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी प्रधान देवेंद्र सिंह मंड, उपप्रधान परमजीत सिंह,सेक्रेटरी करमजीत सिंह रंधावा,सह-सेक्रेटरी जसपाल सिंह,कोषाध्यक्ष दलजीत सिंह बग्गा,सह कोषाध्यक्ष-गुरजस पाल सिंह,स्टेज सेक्रेटरी निर्मल सिंह को सम्मानित किया गया।

विधायक बेहड़ ने सभी कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में एकजुट होकर जिला पंचायत में कांग्रेस समर्थित अपने तीनो प्रत्याशी 14 कुर्रेय्या से सुनीता सिंह,15 दोपहरिया से गुरदास कालड़ा तथा 16 प्रतापपुर से प्रेम आर्या को जिताने हेतु जी-जान से चुनाव में जुटने को कहा बेहड़ ने सभी पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्याशियों को अधिक से अधिक वोटों से जिताने हेतु टीमें घटित कर डोर टू डोर कन्वेसिंग करने के भी निर्देश दिए।

साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विधायक तिलक राज बेहड़ ने किच्छा आवास विकास स्थित कार्यालय पर तमाम क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिस पर विधायक बेहड ने उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसके निदान के आदेश पारित किए।

गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियो समेत मुख्य सदस्य प्रभजोत सिंह,हरजीत बग्गा व तेजपाल सिंह का स्वागत भी विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा किया गया | इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू तिवारी,निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली,मेजर सिंह,राजेश प्रताप सिंह,ओम प्रकाश दुआ,मेजर सिंह,गुलशन सिन्धी, एन यू खान ,सईंदुल रहमान,राजवीर सिंह,शानू मालिक आदि लोग उपस्थित रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button