उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

खानपुर पूर्व से भाजपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी अमिता विश्वास के नामांकन मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा! विधायक बोले एक बार फिर जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुऐ रिकॉर्ड मतो से जीतेगी अमिता विश्वास

MLA Shiv Arora joined the nomination of BJP-supported district panchayat candidate Amita Vishwas from Khanpur East! The MLA said that once again Amita Vishwas will live up to the trust of the people and win with record votes

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर। आज नामांकन के अंतिम दिन रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा जिला सदस्य हेतु खानपुर पूर्व सीट भाजपा समर्थित प्रत्याशी अमिता विश्वास के पक्ष मे नामांकन हेतु जिला पंचायत कार्यालय पहुँचे ओर अमिता विश्वास का नामांकन करवाया।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा बंगाली समाज से आने वाली अमिता विश्वास जो हमारे मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास की पत्नी है, उनको शीर्ष नेतृत्व द्वारा पार्टी के प्रति समर्पण व निष्ठां को देखते हुऐ खानपुर पूर्व से भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनकर भेजा है, विधायक अरोरा बोले अमिता विश्वास पिछली बार भी जनता के विश्वास को जीतते हुऐ रिकॉर्ड लगभग 6 हजार मतो से विजय हुई थी, ओर निश्चित रूप से 5 साल लगतार लोगो के बीच मे काम कर के जनता के सुख दुःख को अपना समझ के अमिता विश्वास ने काम किया है, एक बार फिर जनता की सेवा मे भाजपा की ओर से चुनाव मैदान मे है निश्चित रूप से हम पूर्ण अश्वस्त है जनता का विश्वास एक बार फिर अमिता विश्वास को मिलेगा ओर खानपुर पूर्व सीट को ऐतिहासिक मतो से जीतेंगे,

विधायक ने कहा यह पंचायत की सरकार बनाने का चुनाव है ओर ग्रामीण क्षेत्र की महान जनता एक बार अपना मत व आशीर्वाद अमिता विश्वास को देगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पंचायत चुनाव मे भाजपा ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी।

वही भाजपा जिला अध्यक्ष कमल ने भी विश्वास जताया की भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव मे पूरे जिले प्रचण्ड विजय हासिल करेगी जिसमे सभी ब्लॉक प्रमुख से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा का होगा ऐसा पूर्ण विश्वास है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, हरीश भट्ट, आदेश ठाकुर, आयुष चिल्लाना, हिमांशु सरकार, विश्वजीत मंडल, गुरपाल सिंह,राजीव शुक्ला, राजेश तिवारी,राकेश सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button