देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षास्वास्थ्य

तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान जिला स्तरीय पुलिस अधिकारियों का आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 02 जुलाई। तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान को गति देने के लिए बुधवार को जिला स्तरीय पुलिस अधिकारियों का आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सवेरा संस्थान और एस.आर.के.पी.एस. के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। जिसका मुख्य उद्देश्य तंबाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर रोक लगाना है।

*सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित*

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वांकाराम चौधरी ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2003 के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना, नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचना, और शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। उन्होने पुलिस अधिकारियों से इन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

*उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही*

 एस.आर.के.पी.एस. के समन्वयक हिरेंद्र कुमार ने इस अवसर पर तंबाकू नियंत्रण कानूनों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की जाने वाली कार्यवाही और प्रभावी रोक लगाने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों और प्रतिबंधित क्षेत्र में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करें। जागरूकता के साथ-साथ कठोर प्रवर्तन भी आवश्यक है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के का आह्वान किया।

*सवेरा संस्थान ने साझा किए अनुभव और कार्य*

कार्यक्रम में सवेरा संस्थान से खीयाराम चौधरी ने तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान के तहत अब तक किए गए अपने कार्यों और उपलब्धियों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार उनके स्वयंसेवक विभिन्न माध्यमों से जागरूकता फैला रहे हैं और लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं को तंबाकू मुक्त बनाने में सभी समन्वय के साथ कार्य करे।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सवेरा संस्थान और एस.आर.के.पी.एस. के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button