बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
इनरव्हील क्लब बालोतरा द्वारा मंगलवार को चिकित्सकों एवं सीए का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
इनरव्हील क्लब बालोतरा द्वारा मंगलवार को चिकित्सकों एवं सीए का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
अध्यक्षा पवित्रा डागा ने बताया कि संसार के जब भी कोई व्यक्ति बीमार होता है, तब उस व्यक्ति के लिए चिकित्सक ही आशा की किरण होते है।
अध्यक्षा पवित्रा डागा ने बताया कि डॉक्टर्स का सम्मान करने, उनकी महत्वता के जानने के उद्देश्य से हर वर्ष देश में 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इस दिन हम उन्हें उनकी समर्पित सेवा के लिए दिल से उनका धन्यवाद देते है। क्लब सचिव नैना सालेचा ने कहा समाज में लोगो का स्वास्थ्य ठीक रखने वाले इन देवदूतों के प्रति समर्पित भाव रखने चाहिए। राजकीय नाहटा हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ संदीप जी देवात, डॉ रानुलाल जी ख़त्री, डॉ मुकेश जी राजपुरोहित, डॉ हरीश जी खत्री, डॉ राकेश जी ओस्वाल, डॉ ओम जी खत्री, डॉ गौतम जी जिनगर, डॉ अनुराधा जी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इसी तरह सीए दिवस परकहा कि बैलेंस शीट हो या टैक्स की बात, हर उलझन का देते हैं ये सही सौगात, सीए डे पर करते हैं उन्हें सलाम,जो बनाते हैं देश की अर्थव्यवस्था को बलवान। सीए डे पर चार्टर प्रेसिडेंट रजनी शिवनानी ने सीए ओम जी बाँठिया को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सीए ओम प्रकाश बांठिया ने इनर व्हील क्लब द्वारा हेल्थ के लिए डॉक्टर एवं वेल्थ मैनेजमेंट के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट की सेवाओं का सम्मान को सराहनीय बताते हुए,क्लब का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर सदस्या राजकुमारी खत्री, उमा मूंदड़ा, निर्मला बाँठिया, चित्रा दवे, उषा भंसाली, ख़ुशबू ढेलरिया उपस्थित रहे ।

Subscribe to my channel


