खेलजम्मू कश्मीरदेशपुंछब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य
पुंछ पुलिस द्वारा नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया जागरूक

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार पुंछ
पुंछ, 26 जून 2025:
अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर जिला पुलिस पुंछ द्वारा एक विशेष नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन खेल स्टेडियम पुंछ में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे की लत के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली इस बुराई के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संदेश देना था।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पुंछ श्री शफकेत हुसैन (JKPS) के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुंछ श्री मोहन शर्मा और डीएसपी मुख्यालय श्री नीरज शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, युवा क्लबों के सदस्य और समाजसेवी शामिल हुए।
एसएसपी पुंछ ने अपने संबोधन में कहा कि नशा, खासकर युवाओं के भविष्य के लिए एक गंभीर खतरा है। उन्होंने बताया कि नशे की गिरफ्त में आने से व्यक्ति न सिर्फ अपना जीवन बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने शिक्षा, जागरूकता और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से नशे के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत बनाने पर ज़ोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों और युवाओं ने नशा मुक्ति पर आधारित नारे, पोस्टर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिनके माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।
जिला पुलिस पुंछ द्वारा ऐसे आयोजनों के ज़रिए समाज में नशे के खिलाफ एक जागरूक माहौल तैयार करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

Subscribe to my channel


