बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
अधिकारी नेताओं की चापलूची की बजाय कार्यकर्ताओं के काम करे
भजनलाल सरकार कार्यकर्ताओं की सरकार - डॉ जोगेंद्र सिलोर प्रदेश प्रवक्ता ने समदडी मंडल कार्यालय पर की कार्यकर्ताओ से मुलाक़ात

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
अधिकारी नेताओं की चापलूची की बजाय कार्यकर्ताओं के काम करे,
भजनलाल सरकार कार्यकर्ताओं की सरकार – डॉ जोगेंद्र सिलोर
प्रदेश प्रवक्ता ने समदडी मंडल कार्यालय पर की कार्यकर्ताओ से मुलाक़ात
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ जोगेंद्र सिंह सिलोर ने भजनलाल सरकार को कार्यकर्ताओं की सरकार बताते हुए अधिकारियों से आम कार्यकर्ता की आवाज बनने की बात कही सिलोर ने बताया कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार अपनी जनकल्याणकारी नीतियों से अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल को जनहितार्थ समर्पित कार्यकाल बताया उन्होंने बताया कि सामान्य परिवार से निकल कर बरसो तक पार्टी का काम करने के बाद आज प्रदेश की कमान जिस शख्स के पास है वो संगठन का खरा सोना है उसे सत्ता के साथ साथ संगठन की भी पूरी चिंता है एक बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक के कार्यकर्ताओं से आज भी सीधा संपर्क कर बात सुनते है इस अवसर पर आम जन ने सिलोर से अधिकारियों के व्यवहार को लेकर शिकायत की जिस पर उन्होंने सख्त अंदाज में बोला कि अधिकारी चंद बड़े नेताओं के आगे पीछे घूमने और उनके ही फोन से काम करने की बजाय आम कार्यकर्ता व संगठन पदाधिकारियों को भी पूर्ण महत्व दे उन्होंने गर्मी के इस मौसम में बिजली पानी की समुचित व्यवस्था को लेकर भी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहने की बात कही उन्होंने बोला कि भाजपा की भजनलाल सरकार का ये श्रेष्ठ मैनेजमेंट है कि आज भी प्रदेश में बिजली पानी की कोई समस्या नहीं है और आने वाले समय में तो राजस्थान के हर क्षेत्र को पूर्ण रूप से जल उपलब्ध करवाया जाएगा उन्होंने प्रदेश में संकल्प से सिद्दी अभियान की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार के बेमिसाल ग्यारह वर्ष को लेकर घर घर जाने का आग्रह किया
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता का पहली बार अपने मंडल कार्यालय पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र बोराना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल अशोक दर्जी मनोज भाई उम्मेद राव रमेश सोनी दीपू सिंधी सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Subscribe to my channel


