उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार के पदोन्नति जिलाधिकारी चम्पावत के पद पर होने पर अधिकारियो/कर्मचारियो द्वारा श्री मनीष कुमार को दी गई भावभीनी विदाई

Emotional farewell given to Chief Development Officer Manish Kumar by officers/employees on his promotion to the post of District Magistrate Champawat

ब्यूरो रिपोर्ट… भानु प्रताप

रूद्रपुर… मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार के पदोन्नति जिलाधिकारी चम्पावत के पद पर होने पर शुक्रवार को विकास भवन सभागार मे अधिकारियो/कर्मचारियो द्वारा श्री मनीष कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मनीष कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल ने मनीष कुमार को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा की श्री कुमार सभी अधिकारियो के प्रेरणा स्रोत है। श्री डोभाल ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा श्री कुमार कर्मठ व ईमानदार अधिकारी रहे है। उन्होंने जनपद में पारदर्शिता से कार्य किया है। उन्होंने कहा की श्री कुमार के द्वारा जनपद में किये गए कार्य मील के पत्थर साबित होंगे। उन्होने कहा वे जिलाधिकारी चम्पावत के पद पर भी श्री कुमार अच्छे कार्य करते हुए चम्पावत जिले को आगे बढाने का कार्य करेंगे। समारोह में मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत, मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के के अग्रवाल, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष जोशी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जीएम डी आई सी विपिन कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, जिला युवा कल्याण अधिकारी बी एस रावत,

जिला प्रोवेजन अधिकारी व्योमा जैन, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नंदिता तोमर सहित विकास भवन के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button