उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़संतकबीर नगर
साइकिल चलाने निकला ” विकास ” रहस्यमय तरीके से हुआ गायब परिजन कर रहे तलाश
दिनांक 06 जून 2025 को सुबह 7 बजे साइकिल चलाकर खेलने निकला था विकास

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
संतकबीर नगर > विकास ( उम्र 14 वर्ष ) पुत्र रामरूप चौधरी निवासी ग्राम पिपरा कलां , टेमा रहमत चौराहा ( किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष स्व० दीवान चन्द चौधरी का गांव ) , पुलिस चौकी – कांटे , थाना – कोतवाली खलीलाबाद , जनपद – संतकबीर नगर दिनांक O6 जून 2025 दिन शुक्रवार की सुबह 7 बजे साइकिल चलाकर खेलने निकला था जो रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया है और घर वापस लौटकर नहीं आया । परेशान परिजनों ने काफी खोजबीन किया परन्तु विकास का कुछ पता नहीं चल पा रहा है । परेशान होकर परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु तहरीर दिया है । विकास के बारे में यदि किसी को कोई भी सूचना मिले तो मोबाइल नम्बर 6387057475 व 8181818574 पर सूचना देकर नेककार्य के सहभागी बनें ।

Subscribe to my channel


