जयपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पक्षियों के लिए 101 परिंडा ओर दाना किया निशुल्क वितरण

 

 

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट (जयपुर) बस्ती टाइम्स 24 न्यूज लाइव चैनल

जयपुर। राजधानी जयपुर के पत्रिका गेट पर निर्मल मन फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में यक्षम समाचार पत्रिका, द ब्रेन पॉवर स्कूल के सहयोग से 01 जून रविवार को निशुल्क परिंडा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश पाठक एवं डॉक्टर मनीष गुप्ता रहे। इस अवसर पर बृजेश पाठक एवं डॉ. मनीष गुप्ता ने पक्षियों की विलुप्त होती प्रजातियों पर चिंता जताते हुए एक सुर में कहा की अब नहीं चेते तो फिर हमारे हाथ में कुछ नहीं होगा। हमें हर हाल में पंछियों का संरक्षण करना होगा इस अवसर पर उन्होंने निर्मल मन फाउण्डेशन के इस कार्य को सराहनीय बताया।

कार्यक्रम में बेटी फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष राज शर्मा, सतीश कुमार वर्मा, अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन के पदाधिकारी राष्ट्रीय प्रभारी चमन कंवर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिरंजी लाल सैनी, प्रदेश संगठन मंत्री किशन कुमार, मोनू कुमारी सदस्य राष्ट्रीय, रीना सच्चर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग, बीना कंवर सचिव राजस्थान महिला विंग, दीपा सिंघानिया, महासचिव राजस्थान महिला विंग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पक्षियों के लिए 101 परिंडा ओर दाना निशुल्क वितरण किया गया। इस मौके पर निर्मल मन फाउण्डेशन से रोशन झा, राहुल सैनी, यक्षम समाचार पत्रिका सम्पादक योगेंद्र कुमार, रिपोर्टर साबिर कुरैशी, नवरत्न शाहू, प्रेम प्रकाश शर्मा, कविता झा, अभिनव राजपूत,सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button