DPS रुद्रपुर द्वारा आयोजित T10 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शानदार समापन
T10 Inter School Cricket Tournament organised by DPS Rudrapur concluded with great success.


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रुद्रपुर…DPS रुद्रपुर द्वारा आयोजित T10 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन एक शानदार समापन समारोह के साथ हुआ, जिसमें 29 प्रतिष्ठित स्कूलों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला GRD इंटरनेशनल स्कूल, रुद्रपुर और द ऑक्सफोर्ड अकादमी के बीच खेला गया, जिसमें GRD ने 11 रनों से शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।
GRD इंटरनेशनल स्कूल ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 15 ओवर में 120 रन बनाए। वंश ने 40 रन, अभिनव भगेल ने 22 रन बनाए। गेंदबाज़ी में दीपक ने 3 विकेट, और शौर्य व प्रियांशु ने 2-2 विकेट चटकाकर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। जवाब में ऑक्सफोर्ड अकादमी की टीम 109 रन ही बना सकी, जिसमें निशांत ने 41 रन और कृष सिंह ने 27 रन की सराहनीय पारियां खेलीं।

मुख्य अतिथि श्री भूपेंद्र सिंह रावत, अधिकारी – युवा कल्याण विभाग, एवं विशिष्ट अतिथि श्री उत्तम सिंह जंतवाल, एचआर हेड – बेलराइज़ लिमिटेड, ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफियाँ और व्यक्तिगत पुरस्कार वितरित किए।
🏏 पुरस्कार विजेता:
- मैन ऑफ द मैच (फाइनल): वंश (GRD इंटरनेशनल स्कूल, रुद्रपुर)
- सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़: अभिनव भगेल (GRD इंटरनेशनल स्कूल, रुद्रपुर)
- सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़: प्रियांशु (द ऑक्सफोर्ड अकादमी)
- सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक: कुणाल (द ऑक्सफोर्ड अकादमी)
- प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: अभिनव भगेल (GRD इंटरनेशनल स्कूल, रुद्रपुर)
इस अवसर पर DPS रुद्रपुर के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर, एवं प्रिंसिपल श्री चेतन चौहान ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को हार्दिक बधाई दी। चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने अपने संदेश में कहा कि, “खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सहयोग की भावना का निर्माण करता है। ऐसे टूर्नामेंट छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं, साथ ही टीम वर्क, स्पोर्ट्समैनशिप और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। DPS रुद्रपुर हमेशा विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।”
चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर के संदेश के पश्चात समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, कोचों, टीम मैनेजर्स, खेल प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की खेल भावना और अनुशासन की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का सफल संचालन DPS स्पोर्ट्स विभाग द्वारा किया गया, जिसमें श्री एन.एस. रावत (JPS के स्पोर्ट्स HOD), श्री हर्षित अरोड़ा एवं DPS रुद्रपुर की खेल टीम विशेष रूप से सक्रिय रही।
इस टूर्नामेंट ने न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया, बल्कि खेल के माध्यम से मित्रता, प्रतिस्पर्धा और सहयोग के मूल्य भी सिखाए। समापन समारोह में विद्यार्थियों की चमकती आँखें और खिलते चेहरों ने इस आयोजन की सफलता की गवाही दी।
Subscribe to my channel


