उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनशिक्षासंतकबीर नगर

समर कैंप की ग्रामीणांचल में रही धूम

*वूशु, मार्शल आर्ट, संगीत, जुंबा फाइनेस, योगा क्लासेज ने मोहा बच्चों का मन।*

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

हरिहरपुर – संत कबीर नगर!! सीबीएसई, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी में दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणांचल के नन्हे मुन्हें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रयास कर मार्शल आर्ट, ताईक्वांडो, वूशु, योगा, संगीत और जुंबा फिटनेस सीखा।

मार्शल आर्ट में महारत हासिल कर चुके विजय सैनी सर ने कक्षा नर्सरी से लेकर दसवीं तक के बच्चों को योगा, वूशु, मार्शल आर्ट और सेल्फ डिफेंस में बचाव करने का तरीका सिखाया।

डांस और म्यूजिक टीचर क्रमशः अजय गोंड और मुकेश सर ने सरगम के धुन, ताल और राग के बारे में बच्चों को बताया तथा सरगम के धुनों को सीखने की प्रेरणाप्रद बाते बताई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय एवं प्रबंध निदेशक डॉ अमरेन्द्र भूषण पाण्डेय ने टेलीफोनिक वार्तालाप में बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षा के साथ साथ मस्तिष्क का समन्वयक निरंतर विकास होना आवश्यक है, इसीलिए हम लोगो ने विद्यालय के प्रत्येक बच्चों को प्रतियोगात्मक स्तर से तैयार करने के लिए इस समर कैंप का आयोजन किया जिसमें बच्चों ने योगा के गुण, जुंबा फिटनेस, गाना गाना, संगीत के सुर और ताल, स्मार्ट क्लास एक्टिविटीज को परफॉर्म किया और सीखा। हम निरंतर विद्यालय को बेहतर स्वरूप के साथ, गुणवत्ता परक शिक्षा, सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के द्वारा शिक्षण कार्य, मानसिक एवं शारीरिक स्तर से बौद्धिक क्षमता का विकास करना हमारा लक्ष्य है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में बेहतर शिक्षा को प्रतिपादित करना तथा प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास के०एस० पांडेय परिवार कर रहा है। जिस तरह से हमारे बच्चों ने कक्षा 10 और 12वीं में जनपद में दूसरा स्थान लाने का कार्य किया, हम अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर हैं। आने वाले समय में हम बच्चों के लिए डिजिटल क्लासेज, ऑनलाइन सपोर्ट, डिजिटल अटेंडेंस, लाइव क्लासेज की सुविधाओं को भी प्रदान करेंगे जिससे अभिभावक अपने बच्चों को घर बैठे भी पढ़ता हुआ देख सकेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेन्द्र भूषण पाण्डेय, प्रबंध निदेशिका हर्षिता पांडेय, प्रधानाचार्य आलोक श्रीवास्तव, राम भागवत यादव, सूरज जी, रामाज्ञा यादव सर, वरिष्ठ शिक्षक बी०डी० द्विवेदी, योगेंद्र यादव, आदर्श त्रिपाठी, अभिनव रंजन, उत्कर्ष राय, अंकिता श्रीवास्तव, मुस्कान गुप्ता, अंकिता पांडेय, विनीता, सौम्या यादव, मुस्कान, शालू मद्धेशिया, सरिता त्रिपाठी, संजना, सविता श्रीवास्तव, कविता प्रजापति, प्रतीक्षा सिंह, महिमा आदि लोग उपस्थित रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button