
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
ओम शांति।
प्रतिवर्ष की तरह शिव चिंतन भवन में 17 मई से 22 मई तक 6 दिवसीय बाल व्यक्तित्व विकास समर कैंप प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय स्थानीय शाखा बालोतरा द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों का स्वागत चंदन का तिलक लगाकर किया गया, सामूहिक एक्सरसाइज, डांस, एकाग्रता के टेस्ट वाली एक्टिविटी, मेडिटेशन आदि कराया गया। समर कैंप का उद्घाटन करने पहुंची DPS की प्रिंसिपल श्रीमती रचना बक्शी, दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन। उन्होंने कहा विद्यार्थी जीवन में केवल पढ़ाई ही नहीं, बात करने का तरीका, जीवन कौशल का होना, ध्यान करना आदि भी बहुत-बहुत आवश्यक है। यह समर कैंप आप बच्चों के लिए एक बहुत सुंदर प्लेटफार्म है। यहां की आध्यात्मिक बातों से मुझे भी बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा यह जो बातें आप यहां सीख रहे हैं यह आपके भविष्य में अपनी चिंता परेशानी को मिटाने में, समाज का सामना करने में सफलता दिलाएगी। पचपदरा सेवाकेन्द्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अस्मिता दीदी ने बताया जीवन में सफलता के लिए रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कैंप के दौरान अनेक प्रकार के प्रतियोगिताएं जैसे कि भाषण, कहानी पठन, चित्रकला, फैंसी ड्रेस, नृत्य प्रतियोगिताएं रखी जाएगी तथा बच्चों के नैतिक मूल्य के विकास के ऊपर ध्यान दिया जाएगा। रोज नए-नए एक्टिविटीज, गेम्स कराया जाएगा ताकि बच्चों की एकाग्रता बढ़े, बौद्धिक विकास हो सके। बालोतरा सेवाकेंद्र संचालिका उमा दीदी ने बताया यह कार्यक्रम सुबह 9:00 से 12:00 तक रखा गया है, उन्होंने बच्चों की एकाग्रता के लिए ध्यान का अभ्यास भी कराया और बताया कि शुद्ध विचार ही आत्मा के लिए स्वास्थ्यप्रद भोजन है जिससे मन शक्तिशाली हो सकेगा। कार्यक्रम में भावना कुमारी और संध्या कुमारी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया, कुमारी कुसुम ने बच्चों को सामूहिक नृत्य कराया। सभी बच्चों ने कार्यक्रम का खूब आनंद लिया।
Subscribe to my channel


