खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भारतीय जनता पार्टी मंडल किशनगढ़बास की नई कार्यकारिणी घोषित

 

जयबीर सिंह ब्यूरो चीफ (खैरथल-तिजारा)

अलवर उत्तर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर चौधरी एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव की सहमति से किशनगढ़बास विधानसभा के मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल ने मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की है। यह घोषणा संगठन को और मजबूती देने एवं आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर की गई है।

घोषित कार्यकारिणी में शामिल प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

अध्यक्ष: संतोष गोयल (सामान्य), किशनगढ़बास

उपाध्यक्ष: जसवंत यादव, हरनामचंद चौधरी, तेजसिंह सैनी, गिरिराज गुर्जर

महामंत्री: माया खंडेलवाल, जयसिंह सरदार, जंगवीर यादव

मंत्री:बलराम गुर्जर, विनोद मिश्रा,नीतू पंजाबी, मधु गांधी, कविता मेघवाल, आशामती पंचार

आई.टी. सेल प्रमुख: अजय कुमार योगी

कोषाध्यक्ष: धर्मेंद्र हरवानी

मीडिया प्रमुख: मुकेश गोयल (संजय)

प्रवक्ता: जयसिंह यादव एडवोकेट

कार्यालय मंत्री: सतीश वत्स

यह कार्यकारिणी सामाजिक समरसता और संगठन के विस्तार को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। मंडल अध्यक्ष श्री मनोज मित्तल ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button