उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी मोर्चो पर आगे बढ रहा है देश-दयाराम चौधरी

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती । 11 वर्षो के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश खेती किसानी, रोजगार, विदेश नीति, आर्थिक मोर्चो पर तेजी से आगे बढ रहा है। अनेक उतार चढाव के बीच देश की जनता तक सीधे किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना के साथ ही अनेक योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचने का सिलसिला जारी है। यह विचार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने मंगलवार को बड़े बन के निकट एक होटल के सभागार में आयोजित बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन में व्यक्त किया।

पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने आर्थिक, सामरिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में हुये विकास की विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है और निरन्तर प्रगति कर रहा है।

पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने भारतीय जनता पार्टी के विकास यात्रा, जनसंघ से लेकर अब तक के विस्तार, सांगठनिक मजबूती के अनेक विन्दुओं पर चर्चा करते हुये कहा कि आज भाजपा विश्व में सर्वाधिक सदस्यों वाला राजनीतिक दल है। यह बड़ी उपलब्धि है। राजेन्द्र गौड़ ने अनुसूचित जाति, जन जाति के विकास, उन्हें प्रतिष्ठा और अवसर देने के अनेक विन्दुओं पर चर्चा किया।

कार्यक्रम संयोजक अर्जुन चौधरी ने सक्रिय सदस्योें के सम्मेलन में आये पार्टी नेताओें, कार्यकर्ताआंें का स्वागत करते हुये कहा कि कल्याणकारी योजनाआंे का लाभ लोगोें तक पहुंचे इस दिशा में हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा। कार्यक्रम का संचालन शालिनी मिश्रा ने किया।

बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन में मुख्य रूप से कृष्णचन्द्र सिंह, जगदीश शुक्ल, राजेश पाल चौधरी, अशोक गुप्ता, दिलीप पाण्डेय, रोली सिंह, धर्मेन्द्र जायसवाल, दिलीप भट्ट, अरविन्द चौधरी, शिवपूजन राजभर, कामेन्द्र चौहान, इन्द्रजीत भारती, रामानन्द नन्हें, आशीष चौधरी, राजन पाण्डेय, उदयभान चौधरी, महेन्द्र चौधरी, लालचंद चौधरी, मनोज सिंह, मनीष चौधरी के साथ ही भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button