जोधपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जैन रत्न संघ प्रोफेशनल फोरम के पदाधिकारियों का मनोनयन, सीए ओमप्रकाश बांठिया बने संयोजक

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
अखिल भारतीय श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ के अंतर्गत जैन रत्न संघ प्रोफेशनल फोरम के संयोजक के रूप में सीए ओमप्रकाश बांठिया को मनोनीत किया गया। जोधपुर में अखिल भारतीय श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जैन रत्न संघ प्रोफेशनल फोरम के पदाधिकारियो का मनोनयन किया गया, इसके अंतर्गत सीए ओम प्रकाश बांठिया , बालोतरा संयोजक, नरेंद्र भंडारी बेंगलुरु एवं शांतिचंद लोढ़ा जोधपुर सह संयोजक , सीए मनीष कुमार जैन जयपुर सचिव एवं सीए आशीष कुमार जैन जोधपुर सह सचिव पद पर मनोनीत किए गए, साथ ही कार्यकारिणी में पूर्व राष्ट्रीय संयोजक श्री शेखर भंसाली , मुंबई , श्री पवन जैन टोंक , श्री अंकित जैन, श्री विनोद मेहता, जोधपुर, पीयूष जारोली हैदराबाद , को कार्यकारणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है, कार्यकारिणी का विस्तार समय-समय पर आवश्यकता के अनुरूप किया जाएगा,। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चोपड़ा ने जैन रत्न संघ प्रोफेशनल फॉर्म के उद्देश्यों ,नियमावली ,कार्यप्रणाली संबंधी विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की ,संयोजक ओम प्रकाश बांठिया ने विश्वास व्यक्त किया है उनकी पूरी टीम का प्रयास रहेगा कि संघ के कुशल नेतृत्व में अधिक से अधिक रत्न संघ के परिवारों में प्रोफेशनल सदस्यों को जोड़ा जाए एवं ,*सबका साथ सबका विकास* ,(Together we progress ) ध्येय से संघ के निर्देशानुसार कार्य करते हुए विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रीय प्रधान, केंद्र शाखा अध्यक्ष ,युवा परिषद श्राविका मंडल सभी का सहयोग लेते हुए कार्य करने का प्रयास करेगी। मीटिंग में राष्ट्रीय महासचिव सुभाष गुंदेचा, लोकेंद्र मोदी, विकास गुंदेचा , आशीष जैन सहित सदस्यो ने भाग लिया।

Subscribe to my channel


