देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया रहे दिल्ली प्रवास पर
केंद्रीय मंत्री यादव के पिताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने गुरुवार को दिल्ली प्रवास पर रहे।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के गुरुग्राम जमालपुर पहुंचकर उनके पिता श्री कदम सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्व. यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।उन्होंने ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी सवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने ने श्रदांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जीवन और मृत्यु के चक्र में आत्माएं अजर-अमर हैं। इस पर किसी का बस नहीं है। उन्होंने कहा कि जो पुण्य-आत्मा आज हमारे बीच नहीं है, ईश्वर उसे अपने चरणों में स्थान दे।इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता मितुल दास व दिल्ली निवर्तमान ए सी पी रिछपालसिंह सहित अन्य महानुभाव मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


